जहानाबाद, बिहार |रिपोर्ट : राजीव कुमार| 26 नवम्बर 2025


जहानाबाद में अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के सख्त निर्देश पर आज दिनांक 25 नवंबर 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के कई स्थानों पर अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में गैरकानूनी तरीके से एलपीजी गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर प्रशासन ने आज सघन छापेमारी अभियान चलाया।

जहानाबाद में अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

कहाँ-कहाँ हुई कार्रवाई

छापेमारी के दौरान प्रशासनिक टीम ने निम्न स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की—

काको मोड़ के समीप गली नंबर 01 (माधव नगर)

गली नंबर 02 (माधव नगर)

कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

क्या-क्या बरामद हुआ?

माधव नगर गली नंबर 1 में:

भरे हुए सिलेंडर – 13

खाली सिलेंडर – 09

माधव नगर गली नंबर 2 में:

भरे हुए सिलेंडर – 07

खाली सिलेंडर – 13

गैस रिफिलिंग के लिए प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की गई है।