जहानाबाद, बिहार |रिपोर्ट : राजीव कुमार| 28 अक्टूबर 2025

Jehanabad Dastak News, भास्कर महोत्सव 2025 : छठ पूजा की आस्था और लोकतंत्र के महापर्व का संगम

जहानाबाद,: सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर इस वर्ष भास्कर महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन जहानाबाद जिले के ठाकुरबाड़ी संगम घाट तथा काको सूर्य मंदिर घाट में किया गया।

यह आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती चाँदनी कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

संस्कृति, आस्था और लोक परंपरा का संगम

भास्कर महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक लोक आस्था को प्रदर्शित करना रहा। छठ पर्व बिहार की पहचान है, जिसमें सूर्य देव और छठी मइया की आराधना की जाती है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह परिवार, समाज और संस्कृति के गहरे संबंधों को भी दर्शाता है।

महोत्सव के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह पर्व बिहार की आत्मा से जुड़ा हुआ है। हर वर्ष प्रवासी बिहारवासी इस अवसर पर अपने गांव लौटते हैं और परिवार संग छठ घाटों पर पूजा-अर्चना करते हैं। इसी आस्था को संजोने और नई पीढ़ी को छठ के इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से इस वर्ष भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छठ की कथा का पुनर्स्मरण

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छठ पर्व की उत्पत्ति और महत्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। नाटक में यह दर्शाया गया कि माता सीता ने भगवान राम के साथ 14 वर्षों के वनवास के उपरांत जब अयोध्या वापसी की, तब उन्होंने अपने पुत्र की सुख-शांति के लिए सूर्य देव की आराधना की थी। यही प्रसंग कालांतर में छठ पूजा की परंपरा के रूप में स्थापित हुआ।

Jehanabad Dastak News, भास्कर महोत्सव 2025 : छठ पूजा की आस्था और लोकतंत्र के महापर्व का संगम

कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और कार्यक्रम स्थल “छठ गीतों” से गूंज उठा।

लोकतंत्र के महापर्व से जुड़ी जागरूकता

इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी का एक विशेष संदेश भी शामिल था।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन जहानाबाद ने स्वीप (SVEEP) अभियान के तहत मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया।